Others

शहीद पिता का नाम देख भावुक हुए रिटायर्ड कैप्टन जनार्दन सिंह, परिवार संग शहीद स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि

बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत मझरिया निवासी भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन जनार्दन सिंह ने अपने शहीद पिता नायब सूबेदार घनश्याम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। नायब सूबेदार घनश्याम सिंह भारत–चीन युद्ध के दौरान 21 अक्टूबर 1962 को देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।

बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप में सेवाएं देने के बाद 29 जनवरी 1998 को सेवानिवृत्त हुए कैप्टन जनार्दन सिंह हाल ही में अपने पूरे परिवार के साथ बक्सर स्टेशन रोड स्थित कवलदह पार्क के शहीद स्मारक पहुंचे। शहीद स्मारक पर अपने पिता का नाम अंकित देख वे भावुक हो उठे और परिवार के सदस्यों के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मिथिलेश सिंह (नाती), हवलदार सिंह (नाती), आशुतोष सिंह (परनाती), हरिओम जी (परनाती), जानकी देवी (बहू), रूबी सिंह एवं पूनम सिंह (पोती/पतोह) शामिल थीं


कैप्टन जनार्दन सिंह ने कहा कि शहीद स्मारक पर पिता का नाम देखना उनके परिवार के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी और सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों का स्मरण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और त्याग की प्रेरणा देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!