शीतकालीन अभियान में मानवता की मिसाल: रोटरी क्लब ने 200 असहायों व बेघरों को बांटे कंबल


बक्सर। कड़ाके की ठंड में असहाय और बेघर लोगों के लिए रोटरी क्लब द्वारा विशेष शीतकालीन अभियान के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 200 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए। यह अभियान समाज के उन वर्गों के लिए संजीवनी साबित हुआ, जिनके पास ओढ़ने, रहने और सुरक्षित जीवन के पर्याप्त साधन नहीं हैं।

इस पुनीत कार्य में निर्मल कुमार सिंह, रमाशंकर जी (सचिव), साहिल भाई (अध्यक्ष), डॉ. दिलशाद (रोटरेक्ट), राहुल, मनीष कुमार, SKF के सहयोगी एवं अन्य साथियों का उल्लेखनीय योगदान रहा। दानदाताओं को उनके इस नेक कार्य के लिए सम्मान व बधाई दी गई।

रोटरी अध्यक्ष ने बताया कि रात के समय इस तरह का सेवा कार्य करना आसान नहीं होता, लेकिन मानवता की सेवा के लिए यह अभियान पहले भी चलाया गया है और अगले चरण में चौसा व डुमरांव क्षेत्रों में भी इसे विस्तार दिया जाएगा।



