संतोष निराला का जनसंपर्क अभियान | जनता का अपार स्नेह, युवाओं में जबरदस्त उत्साह


बक्सर राजपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राजपुर विधानसभा के लोकप्रिय नेता माननीय श्री संतोष कुमार निराला जी ने बुधवार को राजपुर प्रखंड के तारनपुर, भलुआ, रुपापोखर, नावागांव डेरा सहित कई गांवों का दौरा किया।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय जनता ने नेता का जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। इस दौरान जनता जनार्दन के अपार स्नेह और समर्थन ने संतोष निराला को भावविभोर कर दिया।

उन्होंने कहा कि बिहार में विकास का नया अध्याय एनडीए सरकार के नेतृत्व में लिखा जा रहा है। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने कहा कि राजपुर विधानसभा में विकास, शिक्षा और रोजगार के लिए किए गए कार्यों को जनता भुला नहीं सकती।

जनता का उत्साह, युवाओं का जोश और कार्यकर्ताओं की निष्ठा यह स्पष्ट संकेत दे रही है कि बिहार एक बार फिर एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताने जा रहा है।



