Entertainment

सिद्धनाथ साह डिग्री कॉलेज में शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर परीक्षा, शांतिपूर्ण माहौल में पहले दिन की परीक्षा संपन्न

बक्सर/राजपुर प्रखंड के बघेलवा-तियारा स्थित सिद्धनाथ साह डिग्री कॉलेज में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक सेमेस्टर-3 एवं सेमेस्टर-5 की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। इस कॉलेज को परीक्षा केंद्र के रूप में कॉलेज कोड-520 एवं कॉलेज कोड-524, दो कॉलेजों के परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित किया गया है।

कॉलेज की प्राचार्या ज्योति सिंह ने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेमेस्टर-3 की परीक्षा 26 नवंबर तक जबकि सेमेस्टर-5 की परीक्षा 2 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।

पहले दिन की परीक्षा दंडाधिकारी धर्मेंद्र कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, हिंदी, उर्दू, गृहविज्ञान एवं मनोविज्ञान की परीक्षाओं का आयोजन किया गया। जिसमें 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, स्वच्छ जल आदि की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है। साथ ही नकल-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक बेंच पर दो परीक्षार्थियों को बैठाया जा रहा है।

योग्य प्रवक्ता एवं कर्मियों — डॉ. राजबहादुर कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अभय कुमार निराला, श्याम बहादुर मौर्य, संजय सिंह, ज्योत्सना सिंह, संजय सिंह, मीरा कुमारी, नेहा कुमारी, ज्योति कुमारी समेत अन्य वीक्षकों की निगरानी में परीक्षा सफलतापूर्वक कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!