OthersPolitics

स्व. अनिल कुमार त्रिवेदी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, गरीबों को कराया गया भोजन

बक्सर।कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव स्वर्गीय अनिल कुमार त्रिवेदी की प्रथम पुण्यतिथि शनिवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उन्हें एक नेकदिल, संवेदनशील और समाजसेवी व्यक्तित्व के रूप में याद किया गया।

पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र एवं एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव ईशान त्रिवेदी द्वारा बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में लगभग 300 जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई गई। भोजन ग्रहण करने के बाद गरीबों और असहायों ने पुण्यात्मा की आत्मा की शांति के लिए दुआएं कीं।


अधिवक्ता संघ ने भी मनाई पुण्यतिथि
स्व. अनिल कुमार त्रिवेदी की पुण्यतिथि पर जिला अधिवक्ता संघ बक्सर की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित पुस्तकालय भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा ने की, जबकि मंच संचालन रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. त्रिवेदी न केवल एक कुशल अधिवक्ता थे, बल्कि कांग्रेस के एक सम्मानित नेता और समाज के लिए सदैव समर्पित रहने वाले व्यक्तित्व थे, जिनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर स्व. त्रिवेदी के पुत्रद्वय युवराज त्रिवेदी एवं ईशान त्रिवेदी ने कहा कि वे अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और समाजसेवा के मार्ग पर चलते रहेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव बिंदेश्वरी पांडेय, जनार्दन राय, शशिकांत उपाध्याय, मथुरा चौबे, रामनाथ ठाकुर, रमाकांत तिवारी, गणेश ठाकुर, ब्रजेश त्रिपाठी, आलोक राज, अजय पांडेय, जितेंद्र कुमार, श्रीमन ओझा, मनीष पाठक, अरविंद देवता पांडेय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!