BlogOthers

बक्सर आईटीआई रोड पर सजा डिज्नीलैंड मेला, पहली बार दिखेगा अनोखा ‘छिपकली झूला’

बक्सर। शहर के आईटीआई रोड स्थित जेल पईन रोड में शुक्रवार को डिज्नीलैंड मेले का शुभारंभ किया गया। बक्सर नगर परिषद की चेयरमैन कमरून निशा, वार्ड नंबर 5 के वार्ड पार्षद दीपक सिंह, मेले के प्रोपराइटर डब्बू जी, हरि दुबे, पवन दुबे एवं किस्मत यादव ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।

मेले का आयोजन दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक किया गया है। आयोजकों के अनुसार, इस बार मेले में कई नए और आकर्षक झूले लगाए गए हैं। मेले का मुख्य आकर्षण छिपकली झूला रहेगा। बताया गया कि बिहार में पहली बार इस तरह के झूले का लोग आनंद उठा सकेंगे।

इसके अलावा मेले में टावर झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन, मिकी माउस, नाव झूला और भूत बंगला समेत बच्चों और युवाओं के लिए कई तरह के मनोरंजक झूले लगाए गए हैं। मेले में आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है।

मेले में मीना बाजार भी लगाया गया है, जहां लोग विभिन्न प्रकार की आकर्षक वस्तुओं की खरीदारी कर सकेंगे। वहीं, खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी कई तरह के स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जहां अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है।

आयोजकों ने बताया कि नवरात्रि को लेकर मेले में विशेष तैयारी की गयी है। नवरात्रि से लेकर दीपावली और छठ पूजा तक मेले का आयोजन जारी रहेगा। इस दौरान शहर और आसपास के लोग परिवार के साथ पहुंचकर मेले का आनंद ले सकेंगे।

मेले के शुभारंभ के मौके पर आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले का आनंद लेने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!