Others

कैंब्रिज सीनियर सेकेंड्री स्कूल के 88 बच्चे शैक्षणिक परिभ्रमण पर सारनाथ रवाना

बक्सर। कैंब्रिज सीनियर सेकेंड्री स्कूल, बक्सर के सातवीं कक्षा के 88 छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक परिभ्रमण दल सोमवार को सारनाथ (वाराणसी) के लिए रवाना हुआ। विद्यालय-निदेशक डॉ. मोहन चौबे एवं एक्जीक्यूटिव प्राचार्य बी.एस. राव ने हरी झंडी दिखाकर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

डॉ. चौबे ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण न केवल विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को करीब से जानने-समझने का मौका भी प्रदान करते हैं। इससे उनके सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है।

इस परिभ्रमण दल का नेतृत्व अश्विनी कुमार पाण्डेय, अश्विनी कुमार राय, निखिल कुमार, जूही राय तथा श्रीमती नीलम कुमारी कर रहे हैं।
यात्रा के दौरान छात्र-छात्राएँ सारनाथ बुद्ध स्मारक, म्यूजियम, धर्मराजिक स्तूप एवं अन्य ऐतिहासिक स्थलों के साथ स्वर्वेद मंदिर का भी अवलोकन करेंगे।

विद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा और सभी व्यवस्थाओं के लिए विशेष प्रबंधन की जानकारी दी है। अभिभावकों में भी बच्चों के इस शिक्षा व अनुभव आधारित सफर को लेकर उत्साह देखा गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!