Others

चुरामनपुर में सन सिटी स्कूल का नए सत्र में शुभारंभ, ‘शिक्षा संकल्प’ के पहले रविवार 32 बच्चों का नामांकन

बक्सर। बक्सर प्रखंड के चुरामनपुर गांव स्थित सन सिटी स्कूल का नए शैक्षणिक सत्र में नए स्वरूप के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा प्रत्येक रविवार चलाए जा रहे विशेष नामांकन अभियान “शिक्षा संकल्प” के अंतर्गत पहले ही रविवार को 32 बच्चों का सफल नामांकन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि “शिक्षा संकल्प” अभियान के तहत मार्च माह तक प्रत्येक रविवार निःशुल्क नामांकन किया जाएगा। नामांकन के दौरान केवल ₹300 का पंजीकरण शुल्क लिया जा रहा है। विद्यालय की फीस संरचना पूरी तरह पारदर्शी, अत्यंत न्यूनतम और अभिभावक-हितैषी रखी गई है।

सन सिटी स्कूल के संस्थापक इंजीनियर नीरज पांडेय, जो चुरामनपुर के निवासी हैं, पूर्व में कतर, कुवैत एवं दुबई में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में कुवैत में कार्यरत हैं। उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के निम्न एवं मध्यम वर्ग के बच्चों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसी लक्ष्य के तहत विद्यालय में वार्षिक शुल्क, बिजली शुल्क, समारोह शुल्क अथवा किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

विद्यालय का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक संचालन निदेशक इंजीनियर पंकज पांडेय के नेतृत्व में किया जा रहा है। संस्थापक के मार्गदर्शन में विद्यालय की टीम शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में जुटी हुई है। विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं के साथ एआई-आधारित अद्यतन शिक्षा प्रणाली उपलब्ध कराने की योजना भी प्रबंधन द्वारा तैयार की गई है।

नामांकन कार्यक्रम के दौरान शिक्षक रितेश पांडेय, संतोष कुमार, सरिता दुबे, मनीष चौधरी, पूजा पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं सपोर्ट टीम में रंजीत पांडेय एवं प्रिंस पांडेय का सहयोग सराहनीय रहा, जिसके लिए विद्यालय प्रबंधन ने आभार व्यक्त किया।

विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे “शिक्षा संकल्प” अभियान का लाभ उठाकर अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सन सिटी स्कूल से जुड़ें।
पता:
सन सिटी स्कूल, चुरामनपुर, नेशनल हाईवे, पीडब्ल्यूडी प्लांट के बगल में, बक्सर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!