Blog

जनशक्ति जनता दल का संगठन विस्तार : बक्सर जिला अध्यक्ष बने दिनेश यादव

बक्सर। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने संगठन विस्तार अभियान के तहत बक्सर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिनेश यादव को सौंपी है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मंगलवार को अहिरौली स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर दिनेश यादव ने कहा कि पार्टी जिले में संगठन को मजबूत करने के साथ आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

उन्होंने बताया कि जिले की हर पंचायत व नगर वार्ड में पार्टी की मजबूत टीम बनाई जाएगी, ताकि लोगों की समस्याओं को सीधे सुना जा सके और उनके समाधान का प्रयास किया जाए।

अतिक्रमण हटाओ अभियान पर सवाल
प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन गरीब परिवारों की झोपड़ी या दुकानों को हटाता है, तो पहले पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। बिना व्यवस्था के की जा रही कार्रवाई अन्यायपूर्ण है।

आंदोलन की चेतावनी
दिनेश यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि गरीबों को बिना व्यवस्था हटाने की कोशिश की गई, तो जनशक्ति जनता दल चरणबद्ध आंदोलन करने पर बाध्य होगा।
उन्होंने कहा —

> “गरीबों के हक और सम्मान की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!