Entertainment

बक्सर में ‘किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी’ का भव्य उद्घाटन — बिहार में 10वें एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत

बक्सर: शहर के पी.पी. रोड स्थित होटल रिवरफ्रंट परिसर में रविवार को किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के 10वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर कंपनी के निदेशक पराग शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया और ब्रांड के नए कलेक्शन को देखा।

त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए किसना ने अपने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर्स और स्कीम्स की घोषणा की है —

डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज में 75% तक की छूट

गोल्ड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज में 25% तक की छूट

आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर 5% अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट

साथ ही, “शॉप एंड विन” कैम्पेन, जिसमें ग्राहक 1000 से अधिक स्कूटर और 200 से अधिक कारें जीतने का मौका पा सकते हैं।

उद्घाटन के दौरान किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के निदेशक पराग शाह ने कहा,

> “बक्सर हमारे विकास यात्रा का एक अहम पड़ाव है। इस त्योहारी मौसम में हम किसना ज्वेलरी की खूबसूरती को और अधिक लोगों तक पहुंचा रहे हैं, ताकि हर उपहार और समारोह और भी यादगार बन सके।”

 

फ्रेंचाइज़ पार्टनर परशुराम वर्मा ने कहा कि,

> “किसना के साथ जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा उद्देश्य बक्सर की जनता को बेहतरीन डिज़ाइन और शानदार शॉपिंग अनुभव प्रदान करना है।”

इस मौके पर हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने शुभकामनाएं देते हुए कहा,

> “बिहार के बक्सर में हमारा 10वां एक्सक्लूसिव शो रूम लॉन्च करना हमारे लिए बेहद खास है। यह कदम हमारे विज़न ‘हर घर किसना’ को साकार करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, ताकि देश की हर महिला तक डायमंड ज्वेलरी की पहुँच हो सके।”

समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए, किसना ग्रुप ने उद्घाटन अवसर पर रक्तदान शिविर, भोजन वितरण एवं वृक्षारोपण अभियान का भी आयोजन किया।

इस अवसर पर बक्सर के कई गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं स्थानीय समाजसेवी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!