Blog

जेल पईन रोड स्थित इंडिया मेडिकल हॉल में 23 सितंबर को लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

बक्सर. महिलाओं से जुड़ी स्त्री एवं प्रसूति संबंधी समस्याओं के उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के लिए 13 सितंबर 2026, रविवार को जेल पाइन रोड स्थित इंडिया मेडिकल हॉल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मिसेज रावी गुप्ता (एमबीबीएस, डीजीओ, रिम्स) मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श देंगी.

शिविर में स्त्री एवं प्रसूति संबंधी विभिन्न समस्याओं के उपचार के साथ सुरक्षित प्रसव, बांझपन संबंधी समस्याओं, परिवार नियोजन तथा बच्चेदानी से संबंधित ऑपरेशन को लेकर भी विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा. मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकीय सेवा सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 5 बजे से 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी.

इंडिया मेडिकल हॉल के प्रबंधक डॉ. कैफ अंसारी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि जरूरतमंद महिलाएं समय पर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर उचित सलाह प्राप्त कर सकें. उन्होंने महिलाओं से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील की.

शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 7463813647 एवं 8969204733 पर संपर्क किया जा सकता है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!