BlogPolitics

जी डी मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज में ‘नव परिवर्तन’ पत्रिका का भव्य विमोचन

बक्सर।जी डी मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज में संस्थान की शैक्षणिक एवं साहित्यिक पत्रिका ‘नव परिवर्तन’ का भव्य विमोचन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पटना विश्वविद्यालय के प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. अतुल आदित्य पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह की शोभा विशिष्ट अतिथि रजत जायसवाल, डॉ. तनवीर फरीदी, श्री भरत प्रसाद एवं श्री सरोज जी की उपस्थिति से और बढ़ गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के सचिव श्री प्रदीप मिश्र ने की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के मेंटोर डॉ. राजेश्वर मिश्रा एवं प्राचार्य डॉ. जयराम चौधरी ने पत्रिका के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता एवं बौद्धिक विकास का सशक्त माध्यम बताया। अतिथियों ने ‘नव परिवर्तन’ के नियमित प्रकाशन की सराहना की।

मुख्य अतिथि प्रो. अतुल आदित्य पाण्डेय ने कहा कि ऐसी पत्रिकाएं विद्यार्थियों में चिंतन, अभिव्यक्ति और नवाचार को प्रोत्साहित करती हैं तथा शैक्षणिक वातावरण को समृद्ध बनाती हैं। विशिष्ट अतिथियों ने पत्रिका में प्रकाशित रचनाओं की विषयवस्तु एवं भाषा-शैली की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का संचालन बी.एड. प्रथम वर्ष के छात्र दीपक पाठक एवं रितिका पाल ने किया।

समारोह में फाउंडेशन स्कूल के प्रधानाचार्य श्री मनोज त्रिगुण, बरुन सर, संजीव जी, राजीव पाठक, सहायक प्राध्यापक सुनील मिश्रा, अरविंद सिंह, अजय पाल, कार्यालय अधीक्षक श्री प्रकाश मिश्रा, प्रभाष सहित अनेक शिक्षकगण, कर्मचारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

उत्साहपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ। पत्रिका ‘नव परिवर्तन’ का विमोचन महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!