Politics
रविदास जयंती पर विश्वामित्र सेवा ने दलित बस्ती में बांटे कंबल, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिली राहत

बक्सर। रविदास जयंती के अवसर पर बक्सर विधानसभा क्षेत्र के सोनबरसा पंचायत स्थित दलित बस्ती में विश्वामित्र सेवा की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान का नेतृत्व संगठन के संस्थापक सदस्य अर्जुन तिवारी ने किया।
कार्यक्रम के दौरान भीषण ठंड को देखते हुए दलित बस्ती में रहने वाले सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी।
स्थानीय लोगों ने विश्वामित्र सेवा के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और सेवा भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर संगठन की ओर से बताया गया कि विश्वामित्र सेवा आगे भी जरूरतमंद और असहाय लोगों के लिए इस तरह के सेवा एवं सहायता कार्यक्रम लगातार जारी रखेगी।




