ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल में स्व. गंगा दयाल मिश्रा की प्रथम पुण्यतिथि पर पौधारोपण कार्यक्रम


बक्सर।ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल, चुरामनपुर परिसर में विद्यालय बोर्ड के अस्थायी सदस्य रहे स्वर्गीय गंगा दयाल मिश्रा जी की प्रथम पुण्यतिथि (बरसी) के अवसर पर एक भावपूर्ण पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन उनके पर्यावरण-संरक्षण संबंधी विचारों एवं समाज के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच को समर्पित रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के उप-प्रबंधक धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि स्वर्गीय मिश्रा जी पर्यावरण संरक्षण को मानव जीवन का अनिवार्य हिस्सा मानते थे। उनका विश्वास था कि स्वच्छ पर्यावरण ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। उनके इन्हीं विचारों को आत्मसात करते हुए विद्यालय परिवार ने पौधारोपण के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर कामिनी, अर्चना, जागृति, स्नेहा, अंजु, अंजली, संजना, पूजा, निशि, मुस्कान, श्लोक, रजनीश, राम कुमार दुबे, राहुल जायसवाल, मनोज सिन्हा, भूपेन्द्र, ऋषव, सिंधु, सुष्मिता, काजल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।



