Others
पैसेंजर ट्रेन के इंजन से 60 लीटर शराब बरामद, बक्सर स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई

बक्सर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से पटना की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन से रेल सुरक्षा बल (RPF) ने 60 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई गुरुवार को ट्रेन संख्या 63234 में बक्सर स्टेशन पर की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में टीम ने ट्रेन के बीच लगे बंद इंजन की तलाशी ली। जांच के दौरान इंजन के ट्यूब सहित अन्य छुपे स्थानों से कुल 60.585 लीटर शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 43,100 रुपये बताई जा रही है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि इसी ट्रेन के बंद इंजन से पूर्व में भी शराब की खेप पकड़ी जा चुकी है। मामले को लेकर रेलवे पुलिस द्वारा आगे की छानबीन की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।




