Blog

डुमराँव विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी राहुल सिंह को जिला अधिवक्ता संघ का समर्थन, बक्सर कोर्ट परिसर में हुआ स्वागत

बक्सर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में डुमराँव विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी राहुल सिंह को आज जिला अधिवक्ता संघ, बक्सर का समर्थन प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर बक्सर कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने राहुल सिंह का जोरदार स्वागत किया। अधिवक्ताओं ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया और उनके समर्थन में नारे लगाए।

समर्थन कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता रामनाथ ठाकुर ने कहा कि “इस बार डुमराँव विधानसभा में अधिवक्ता समाज की जीत होगी। राहुल सिंह जैसे युवाओं में क्षेत्र के विकास की नई सोच है।”

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे और एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में अपना समर्थन जताया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!