नौलखा मंदिर के पास लगेगा न्यू जय माँ भवानी डिज्नीलैंड मेला, भूमि पूजन सम्पन्न


बक्सर। नौलखा मंदिर के समीप लगने वाले न्यू जय माँ भवानी डिज्नीलैंड मेला का गुरुवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। यह भूमि पूजन छोटू कुमार, उमेश जी, मलेट्री साहब, गोलू कुमार और विकास कुमार द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न हुआ।
भूमि पूजन के दौरान आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष मेले में मनोरंजन के लिए कई आकर्षक आधुनिक झूले लगाए जा रहे हैं। इनमें टॉवर झूला, ब्रेक झूला, नाव झूला, ड्रैगन झूला, तोड़ा-तोड़ा झूला, मिक्की माउस राइड सहित बच्चों के लिए कई अन्य झूले शामिल होंगे।
मेला 16 दिसम्बर से शुरू होकर क्षेत्रवासियों के लिए मनोरंजन का बड़ा केंद्र बनेगा।
इसके साथ ही मेले में मीना बाजार भी लगाया जाएगा, जहां खरीदारी और मनोरंजन दोनों का भरपूर आनंद मिल सकेगा। आयोजकों का कहना है कि यह मेला पूरे परिवार के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा और स्थानीय लोगों को शानदार अनुभव प्रदान करेगा।



