
बक्सर नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला वार्ड नंबर 35 स्थित गौरैया बाबा के समीप शनिवार की सुबह एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई, घटना के सूचना मिलते हैं लोगों की भीड़ जुड़ गई जहां इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मृतक की पहचान आरा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव निवासी कमलेश पांडे के पुत्र ओम पांडे के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओम पांडे शुक्रवार को किसी कार्य से बक्सर दोस्तो के पास आए थे। जो देर शाम वह अपने कुछ दोस्तों के साथ शिवपुरी स्थित अपनी कथित प्रेमिका के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोस्त घर से कुछ दूरी पर रुक गए, जबकि ओम अकेले कथित प्रेमिका से मिलने घर के अंदर गए। जहां शनिवार की सुबह उनका शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला।
घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी गौरव पांडेय, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल जांच पड़ताल में जुड़ गए हैं। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस ने पूछताछ के लिए गुड्डू के घर से मृतक की कथित प्रेमिका और एक अन्य युवती को हिरासत में लिया है। दोनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की हर एंगल से जांच कर रही है। सुंदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि घटना को लेकर बारीकी से जांच की जा रही है जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट घटना की जानकारी दी जाएगी





