पायल कम्युनिकेशन के भव्य लक्की ड्रा का समापन, विजेताओं में दिखी खुशी की लहर


बक्सर। त्योहारों पर ग्राहकों की खुशियों को दोगुना करने के उद्देश्य से पायल कम्युनिकेशन द्वारा चलाई गई भव्य लक्की ड्रा कूपन योजना का शुक्रवार को धूमधाम से समापन किया गया। नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व के दौरान खरीदारी करने वाले ग्राहकों को दिए गए कूपन का ड्रा छोटे-छोटे बच्चों द्वारा निकाला गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
ड्रा कार्यक्रम का संचालन जाने-माने उद्घोषक गुड्डू आज़ाद ने किया। वहीं विजेताओं की घोषणा प्रोप्राइटर धन्नू केसरी की मौजूदगी में की गई। कार्यक्रम के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट और विजेताओं के चेहरों की खुशी देखते ही बन रही थी। जो ग्राहक मौके पर मौजूद नहीं थे, उन्हें फोन के जरिए विजयी होने की सूचना दी गई।

आकर्षक पुरस्कारों के साथ खुशकिस्मत विजेता
प्रथम पुरस्कार – गोवा हवाई यात्रा टूर
कूपन नं. 1158 | विजेता: निहाल खान, सोहनीपट्टी बक्सर
द्वितीय पुरस्कार – LED टीवी
कूपन नं. 242 | विजेता: अनिल केशरी, बक्सर
तृतीय पुरस्कार – वॉशिंग मशीन
कूपन नं. 1110 | विजेता: राजेश चौहान, बक्सर
चौथा पुरस्कार – स्मार्ट मोबाइल फोन
कूपन नं. 1293 | विजेता: रोहित कुमार, नगर थाना बक्सर
पाँचवाँ पुरस्कार – मिक्सर मशीन
कूपन नं. 1388 | विजेता: शहनाज जी, सोहनीपट्टी बक्सर
छठा पुरस्कार – आयरन
कूपन नं. 1878 | विजेता: रेशमी केशरी, बक्सर
सातवाँ पुरस्कार – डिनर सेट
कूपन नं. 695 | विजेता: मो. अली, बक्सर
आठवाँ पुरस्कार – ब्लूटूथ
कूपन नं. 694 | विजेता: गोविंदा उपाध्याय, मझरिया
नौवाँ पुरस्कार – पावर बैंक
कूपन नं. 605 | विजेता: विद्या सिंह, प्रताप सागर
दसवाँ पुरस्कार – लंच बॉक्स
कूपन नं. 1022 | विजेता: उपेंद्र प्रसाद, पंडितपुर
–
प्रोप्राइटर धन्नू केसरी ने बताया कि इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के मौसम में ग्राहकों को एक बेहतर अनुभव प्रदान करना और उनके विश्वास को सलाम करना था। उन्होंने कहा कि दस बड़े पुरस्कारों के अलावा स्कीम अवधि में खरीदारी करने वाले सभी ग्राहकों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।

पायल कम्युनिकेशन के इस पहल ने त्योहारों के उत्सव को और भी रोमांचक बना दिया है तथा ग्राहकों में खुशी की नई लहर दौड़ पड़ी है।



