BlogOthersPolitics

बक्सर: इंटर परीक्षा में पाठशाला आर्ट्स क्लासेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

बक्सर। इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में पाठशाला आर्ट्स क्लासेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत के साथ-साथ गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और शिक्षकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी।

संस्थान के निदेशक मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों की सफलता में सतेंद्र सर, अविनाश सर एवं प्रीतम सर का विशेष योगदान रहा है। तीनों शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन और समर्पण से छात्रों ने बेहतरीन परिणाम हासिल किया।

संस्था परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!