Others

बक्सर न्यायालय परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. पं. प्रेम चन्द्र उपाध्याय की पांचवीं पुण्यतिथि, कंबल वितरण कर दी गई श्रद्धांजलि

बक्सर व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ता स्वर्गीय पं. प्रेम चन्द्र उपाध्याय की पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान उनके सामाजिक सरोकारों को स्मरण करते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्व. पं. प्रेम चन्द्र उपाध्याय न केवल एक कुशल अधिवक्ता थे, बल्कि समाज के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता और सेवा भावना सदैव स्मरणीय रहेगी।

कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री काजल झांब सहित बक्सर जिला न्यायालय के सभी न्यायाधीश उपस्थित रहे। इसके साथ ही बक्सर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा, महासचिव बिंदेश्वरी पांडेय समेत बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अधिवक्ताओं में सुबेदार पांडेय, गणपति मंडल, आनंद मोहन उपाध्याय, कृपा शंकर राय, अरविंद भगत, रामनाथ ठाकुर, डॉ. कामोद प्रसाद सिंह, सरकारी वकील मनेंद्र सिंह, द्वारिका तिवारी, रामानन्द मिश्र, संजय मिश्रा, विनोद कुमार मिश्रा, रवीन्द्र मिश्रा, सुश्री रानी तिवारी, सुश्री प्रीति सिंह, सुश्री संगीता जायसवाल, सुश्री निकिता उपाध्याय, सोनी चौबे, वसीम अकरम, वेद प्रकाश जायसवाल, अशोक श्रीवास्तव, मोहित ओझा, महेन्द्र चौबे, रूपेश मिश्रा, राहुल उपाध्याय, राघव पांडेय सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे।

सभी गणमान्य अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों ने स्व. पं. प्रेम चन्द्र उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का सफल संचालन वरीय अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!