Others

दीपावली पर बच्चों ने बिखेरे रंग — रेडियंट पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

बक्सर: प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर रेडियंट पब्लिक स्कूल में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का परिचय देते हुए एक से बढ़कर एक आकर्षक और मनमोहक रंगोलियां बनाई। किसी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तो किसी ने स्वच्छता और हरियाली का महत्व दर्शाया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह उर्फ राजेश सिंह ने कहा कि दीपावली जैसे त्योहार बच्चों में रचनात्मकता और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।

प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया और उनके मनोबल को बढ़ाया।

कार्यक्रम में फर्स्ट ब्रांच के शिक्षक प्रभाकर मिश्रा, श्रीराम, गौरव, मनमोहन, संतोष, ददन, शिवम, शंभूनाथ, पुनीत कुमार, नीतीश, आयुष, कुणाल तथा शिक्षिका रेखा कुमारी, रीता कुमारी, विभा कुमारी, सोनी कुमारी, अर्चना, उजाला, शीला, पल्लवी मौजूद रहीं।

वहीं सेकेंड ब्रांच से शिक्षिका पुष्पा, अंकिता, अंबिका, अमृता, अनीता, सलोनी, प्रीति कुमारी और शिक्षक अंकूर, मनीष, ओमप्रकाश राय समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!