Blog

बक्सर में अग्निशमन विभाग की टीम हुई सक्रिय, दीपावली-छठ को लेकर किया निरीक्षण

बक्सर। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को अनुमंडल अग्निशमालय बक्सर की टीम ने शहर के विभिन्न कबाड़ी दुकानों और पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया।


यह निरीक्षण अग्निशमन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी के नेतृत्व में किया गया। टीम में प्रधान अग्निक संजय कुमार, अग्निक चालक दिलीप कुमार, अग्निक नीतीश कुमार तथा गृह रक्षक आनंद पाठक शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा के नियमों और आपात स्थिति में किए जाने वाले त्वरित उपायों की जानकारी दी गई। टीम ने लोगों को सतर्क रहने और किसी भी हादसे की स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने की अपील की।

इसके साथ ही टीम द्वारा मॉक ड्रिल एवं जन-जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें स्थानीय लोगों को अग्नि से बचाव के प्रारंभिक उपायों के बारे में बताया गया।
अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के समय सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही न बरतें और सभी दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों में फायर एक्सटिंग्विशर और सेफ्टी उपकरण अवश्य रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!