Others

बक्सर में बिहार सेंट्रल स्कूल के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक परिभ्रमण, चौसा युद्ध मैदान व माँ कामाख्या धाम का किया भ्रमण

बक्सर। बक्सर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल के लगभग ढाई सौ छात्र-छात्राएं शनिवार को एक दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण पर धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के लिए रवाना हुए। विद्यालय प्रबंधन समिति की देखरेख में 25 शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ निजी वाहनों से बच्चों को कामाख्या धाम और चौसा युद्ध मैदान का भ्रमण कराया गया।

बौद्धिक विकास के लिए जरूरी है शैक्षणिक भ्रमण
विद्यालय के निदेशक शिक्षाविद सरोज सिंह ने बताया कि बच्चों के समग्र और बौद्धिक विकास के लिए शैक्षणिक परिभ्रमण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार द्वारा हर वर्ष छात्र-छात्राओं को विभिन्न ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाता है, ताकि वे किताबों में पढ़ी गई ऐतिहासिक घटनाओं और धार्मिक धरोहरों को प्रत्यक्ष रूप से देख और समझ सकें।


उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण से बच्चों की जिज्ञासा, समझ और ज्ञान में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

चौसा युद्ध की ऐतिहासिक जानकारी से हुए अवगत
एक दिवसीय यात्रा के दौरान नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को चौसा युद्ध मैदान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि इस स्थल का भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है।

इसके अलावा बच्चों ने माँ कामाख्या मंदिर में दर्शन-पूजन कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उत्साह और उमंग के साथ लिया भाग

परिभ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे पूरे जोश के साथ ऐतिहासिक तथ्यों को जानने और समझने में रुचि लेते नजर आए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से रास्ते में नाश्ता एवं भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई थी।

 

यात्रा के दौरान विद्यालय की डिप्टी डायरेक्टर उर्मिला सिंह, शिक्षक विनय तिवारी, सुनील सिंह, वरुण सिंह, मधु सिन्हा एवं सुगंधि पांडेय सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली। विद्यालय प्रबंधन ने यात्रा को सफल एवं सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!