कैंब्रिल स्कूल में विज्ञान-प्रदर्शनी, सौर ऊर्जा से लेकर जल प्रबंधन तक बच्चे बने वैज्ञानिक


बक्सर. कैंब्रिल मांटेसरी स्कूल बक्सर के सभागार में शनिवार को नन्हें-मुन्नों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आकर्षक आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में बच्चों ने सौर ऊर्जा, ट्रैफिक लाइट, वायु प्रदूषण, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, प्राथमिक चिकित्सा, जल प्रबंधन आदि महत्वपूर्ण विषयों पर मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में आद्यांश, वीर, समीक्षा, पलक, कुलदीप, आर्या, सत्यम, रियांश, श्रीजी, वैदिक, वैष्णवी, आर्णव, प्रणव, हर्षित, भव्या, शांभवी, रुद्रा, अरुणा, मेघा आकर्ष, समर्थ, अनोखी, स्वेच्छा, शास्वत आदि बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल ने अतिथियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
प्रदर्शनी का अवलोकन विद्यालय निदेशक डॉ. मोहन चौबे, एक्जीक्यूटिव प्राचार्य श्री बी.एस. राव तथा उप-प्रधानाचार्या श्रीमती रीता सिंह ने किया। उन्होंने बच्चों की उत्साह, मेहनत और विज्ञान-बुद्धिमत्ता की खुलकर सराहना की।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं पूजा पाण्डेय, अनुराधा पोद्दार, अंजू कुमारी, सोनाली, रिद्धि, प्रीति, संजीवनी, शिखा, मोहिनी, अरुणिमा, प्रियम, जूही आदि का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।



