CrimeOthers

बक्सर में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत

बक्सर। जिला मुख्यालय से धनसोई जाने वाली सड़क पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। घटना इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बैरी गांव के समीप हुई, जहां साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कचरा लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में साइकिल सवार और ट्रैक्टर चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के कठजा निवासी योगेंद्र कुमार के पुत्र धर्मेंद्र कुमार तथा इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव निवासी विमल शर्मा के पुत्र दयाशंकर शर्मा के रूप में हुई है।

घटना की पुष्टि करते हुए इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू पासवान ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

साइकिल सवार को बचाने में हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र कुमार नगर परिषद का कचरा डंप करने के लिए इटाढ़ी की ओर जा रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे साइकिल सवार दयाशंकर शर्मा अचानक ट्रैक्टर के करीब आ गए। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन साइकिल को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों गंभीर रूप से घायल गए। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!