बक्सर में रक्तदान महादान शिविर आयोजित, 11 रक्तवीरों ने किया जीवनदान
स्मृति शेष भारत प्रसाद शर्मा की बारहवीं पुण्यतिथि पर ब्लड बक्सर का आयोजन


बक्सर। ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन डोनेटिंग ब्लड बक्सर द्वारा आज दिनांक 16 नवंबर 2025 को स्मृति शेष भारत प्रसाद शर्मा की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान महादान शिविर एवं रक्तदान जागरूकता अभियान का आयोजन मध्य लोहंदी भवन, आर.एन. पथ, नगर परिषद के पीछे, बक्सर में किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन रेड क्रॉस के चेयरमैन श्री सुरेश अग्रवाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शिवजी ख्रमका द्वारा किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस के ब्लड कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, जदयू नगर अध्यक्ष संजय चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
11 रक्तवीरों ने किया महादान
आज के शिविर में कुल 11 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। इनमें शामिल हैं—
रवि शंकर शर्मा, राजा बाबू, महेश भौतिक, अमर शर्मा, मंजीत शर्मा, विवेक कुशवाहा, अनमोल अग्रवाल, सागर वर्मा, राकेश कुमार, प्रशांत राय और संतोष संकर देशमुख।
रक्तदान के लाभ बताए
ब्लड बक्सर के सुमित मानसिंघका ने रक्तदान के प्रमुख स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रक्तदान से—
नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है,
हृदय रोग का खतरा कम होता है,
कैंसर का खतरा घटता है,
शरीर में आयरन का स्तर नियंत्रित रहता है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान से पहले व बाद में की जाने वाली सभी चिकित्सकीय जांच—रक्तचाप, नाड़ी, तापमान, हीमोग्लोबिन एवं संक्रमण जांच—पूरी तरह निःशुल्क होती हैं, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य का मूल्यांकन भी कर देती हैं।
20 नवंबर को दूसरा कैंप
ब्लड बक्सर के प्रवीव रंजन ने बताया कि एक रक्तदान किसी की जान बचा सकता है। भारत सरकार के नेशनल ब्लड डोनेशन ड्राइव के समर्थन में इस माह का अगला रक्तदान शिविर 20 नवंबर 2025 (गुरुवार) को आयोजित होगा। इच्छुक युवा 8804433322 पर कॉल कर या ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।
विशेष सहयोग और सम्मान
ब्लड बक्सर के संचालक प्रियेश ने सभी रक्तदाताओं व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि संस्था हर माह रक्तदान शिविर आयोजित कर “शुभारंभ – नई सोच, नई परंपरा” के माध्यम से शुभ अवसरों पर रक्तदान की परंपरा को बढ़ावा दे रही है।
आज के शिविर में राधिका इंटरप्राइजेज का विशेष सहयोग रहा। ब्लड बक्सर द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिविर को सफल बनाने में सुमेघा कुमारी, प्रभा रंजन, निशा कुमारी, नसीम नायक, कुमार गौरव, एवं ब्लड बैंक टीम के राजन कुमार, संतोष कुमार, अनुराग कुमार, अवदेश जी सहित राधिका इंटरप्राइजेज का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



