Others

धीरेंद्र शास्त्री महाराज का हिंदू राष्ट्र अभियान तेज़, बक्सर के गंगा पुत्र त्रिदंडी स्वामी पदयात्रा में शामिल — समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

बक्सर/दिल्ली।
भारत को वर्ष 2027 तक हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा निकाली गई दिल्ली से वृंदावन तक की भव्य पदयात्रा लगातार राष्ट्रीय सुर्खियों में बनी हुई है। 7 नवंबर को शुरू हुई इस यात्रा में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं की भागीदारी इसे एक बड़े सांस्कृतिक आंदोलन का रूप दे रही है।

इसी क्रम में शनिवार देर शाम बक्सर जिले के कमहरिया मठ के संत, गंगा पुत्र त्रिदंडी स्वामी जी महाराज भी इस पदयात्रा में शामिल हुए। उनके आगमन से श्रद्धालुओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

त्रिदंडी स्वामी ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री के अभियान को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा—
“देशभर के संतों को एकजुट होकर राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। संत समाज की एकता से ही यह यात्रा अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सकेगी।”

उन्होंने पदयात्रा में उमड़ रही भारी भीड़ को जनभावना का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह अभियान देश के सांस्कृतिक जागरण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

पदयात्रा के विभिन्न पड़ावों पर बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए कई स्थानों पर स्थानीय प्रशासन को अतिरिक्त व्यवस्थाएं करनी पड़ीं, लेकिन इसके बावजूद यात्रा अनुशासनपूर्वक आगे बढ़ती रही।
हर पड़ाव पर धार्मिक नारे, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गूंज ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।

 

गौरतलब है कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री की यह यात्रा देशभर के कई प्रमुख संतों और संगठनों का समर्थन प्राप्त कर रही है। अब पूर्वी भारत, विशेषकर बक्सर के संत समाज के जुड़ने से इस अभियान को और मजबूती मिली है।

पदयात्रा आज कई धार्मिक स्थलों और कस्बों से आगे बढ़ते हुए वृंदावन पहुंचेगी, जहां इसके भव्य समापन की तैयारी चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!