EntertainmentOthers

बक्सर में राजकुमार चौबे के नेतृत्व में होली मिलन कार्यक्रम, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

पत्रकार समाज की आंख और आवाज हैं – राजकुमार चौबे

बक्सर स्थित Eastran Grace Hotel में गुरुवार को विश्वामित्र सेना द्वारा “होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें जिले के सभी प्रमुख पत्रकार बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर होली मिलन के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी संवाद और सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक संवाद बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आंख और आवाज हैं, जो लोकतंत्र को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं।

समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने भी अपने विचार रखे और पत्रकारों की निष्पक्ष एवं साहसिक भूमिका की सराहना की।

कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं और होली की बधाइयों के साथ हुआ।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply to Srivastava Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!