Blog

बक्सर में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर, 100 पदों पर होगी भर्ती

बक्सर. बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग एवं जिला नियोजनालय, बक्सर के तत्वावधान में आगामी 25 नवंबर 2025 को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन संयुक्त श्रम भवन, बक्सर (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर) में किया जाएगा।

इस रोजगार शिविर में SIS Security Services Pvt. Ltd. भाग लेगी, जो Guard एवं Supervisor के कुल 100 पदों पर नियुक्ति करेगी। चयन प्रक्रिया हेतु आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है तथा शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक / इंटर पास मांगी गई है।

नियोक्ता द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को ₹17,000 से ₹25,000 प्रति माह तक का CTC उपलब्ध कराया जाएगा और कार्यस्थल PAN India रहेगा।

जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक ने युवाओं से अपील की है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज—
आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा एवं शैक्षणिक प्रमाणपत्र
के साथ सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक शिविर में उपस्थित हों।

शिविर स्थल पर ही अभ्यर्थियों का NCS पोर्टल पर निःशुल्क निबंधन कराया जाएगा।
जिला नियोजनालय, बक्सर ने सभी बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!