Blog

बक्सर रोटरी क्लब ने लगाया नि:शुल्क जांच शिविर

बक्सर रोटरी क्लब बक्सर द्वारा आयोजित पीपीएच (PPH) मुफ्त मेडिकल कैंप में रविवार को भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली। ठंड के इस मौसम में आयोजित इस जनसेवा कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

मेडिकल कैंप में लोगों की मुफ्त शुगर जांच, रक्तचाप (बीपी) जांच, वजन जांच के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों का नि:शुल्क इलाज एवं दवाओं का वितरण किया गया। कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही, जिनमें मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलशाद आलम, डॉ. सौरभ राय, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ट्विंकल, गाइनी डॉक्टर गुड़िया, एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. खालिद शामिल थे।

इस अवसर पर रोटरी क्लब बक्सर के लगभग सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में सीनियर रोटेरियन प्रदीप जायसवाल, दीपक अग्रवाल, रमाशंकर सिंह, सचिव साहिल, अध्यक्ष डॉ. दिलशाद, प्रोजेक्ट चेयर राजेश कुमार केसरी, मंजेश केसरी (धर्मपत्नी सहित), मनोज कुमार, आशीष गुप्ता, रोटरेक्ट राहुल मनीष, रोटेरियन अनिल केसरी, रोटेरियन रवि (टाइटन) सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

मौके पर सीनियर रोटेरियन प्रदीप जायसवाल ने कहा कि, “रोटरी क्लब द्वारा आयोजित यह मेडिकल कैंप बक्सर के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसे सेवा कार्यों को भविष्य में भी लगातार जारी रखना हमारा लक्ष्य है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!