Others

बक्सर स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, ट्रेनों से भारी मात्रा में शराब बरामद

बक्सर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) बक्सर द्वारा शराब तस्करों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या 63234 के बीच के बंद इंजन से बक्सर स्टेशन आगमन के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

RPF द्वारा की गई जांच में मैजिक मोमेंट (9 अदद), ब्लैक बकार्डी (4 अदद) तथा ऑफिसर चॉइस टेट्रा पैक (38 अदद) बरामद किए गए। कुल बरामद शराब की मात्रा 16.590 लीटर आंकी गई है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 12,440 रुपये बताई जा रही है।

वहीं, इससे पूर्व दिनांक 08.01.2026 को भी RPF बक्सर ने मुखबिर खास की सूचना पर गाड़ी संख्या 15657 डाउन के एसी कोच से 49.49 लीटर शराब बरामद की थी, जिसकी कुल कीमत लगभग 40,040 रुपये है।

रेलवे सुरक्षा बल बक्सर ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। RPF की इस सख्त कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!