Others

बक्सर: 2018 बैच की IAS सहिला ने संभाला जिलाधिकारी का पद, सुशासन और समयबद्ध कार्यान्वयन को बताया प्राथमिकता

बक्सर। जिले को नई जिलाधिकारी मिल गई हैं। 2018 बैच की आईएएस सहिला ने गुरुवार को सादे समारोह में पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर उन्होंने निवर्तमान जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह से दायित्व प्राप्त किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित अभिनंदन समारोह में नव पदस्थापित डीएम का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन ईडीसी आलमा मुख्तार ने किया।

अपने प्रथम संबोधन में डीएम सहिला ने कहा कि—
✔ सरकारी दायित्वों का नियमपूर्वक निर्वहन
✔ योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन
✔ टीम भावना के साथ कार्य
✔ जिले का समग्र विकास व सुशासन
—ये सभी उनकी शीर्ष प्राथमिकताएँ रहेंगी।

उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि वे पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ प्रशासनिक कार्यों को आगे बढ़ाएंगी।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अरुण कुमार, सदर एसडीओ अविनाश कुमार, डुमरांव एसडीओ राकेश कुमार, सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!