महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय बक्सर की आधिकारिक वेबसाइट नए रूप में लॉन्च, डिजिटल शिक्षा की दिशा में अहम कदम


बक्सर:
सोमवार को महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर की आधिकारिक वेबसाइट को नए स्वरूप में रिवैम्प (Revamped) कर विधिवत रूप से लॉन्च किया गया। महाविद्यालय की नई वेबसाइट https://mvcollegebuxar.ac.in का उद्घाटन प्रधानाचार्य प्रो. कृष्णा कान्त सिंह ने अपने कर-कमलों द्वारा किया। यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य कक्ष में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. कृष्णा कान्त सिंह ने कहा कि नई वेबसाइट आधुनिक तकनीक, उपयोगकर्ता-अनुकूल डिज़ाइन एवं अद्यतन शैक्षणिक सूचनाओं से सुसज्जित है। इससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को महाविद्यालय से संबंधित समस्त जानकारी सरल एवं सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा, नोटिस, गतिविधियाँ तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों से जुड़ी जानकारियाँ सुव्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत की गई हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने वेबसाइट के नए स्वरूप की सराहना करते हुए इसे डिजिटल युग में महाविद्यालय की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। शिक्षकों ने आशा व्यक्त की कि यह पहल शैक्षणिक कार्यों में पारदर्शिता, सूचना के त्वरित आदान–प्रदान और महाविद्यालय की शैक्षणिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगी।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सुजीत कुमार यादव, डॉ. पंकज कुमार चौधरी, डॉ. रवि प्रभात, डॉ. सैकत देवनाथ, डॉ. अरविन्द कुमार वर्मा, डॉ. रासबिहारी शर्मा, डॉ. योगर्षि राजपूत, डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय, डॉ. नवीन शंकर पाठक, डॉ. प्रियरंजन चौबे, डॉ. अर्चना राय, डॉ. छाया चौबे, डॉ. विरेन्द्र कुमार, डॉ. आलोक कुमार चतुर्वेदी, डॉ. दीपक कुमार शर्मा, डॉ. अमन कुमार सिंह, डॉ. आदित्य कुमार सिंह, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. प्रीति मोर्या, डॉ. रवि कुमार ठाकुर, डॉ. सुमन श्रीवास्तव, डॉ. इसरार आलम, डॉ. जय प्रकाश मिश्रा, डॉ. सीमा कुमार, डॉ. अर्चना पांडे सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।



