Crime

महिला मंडल कारा बक्सर में अग्नि सुरक्षा व भूकंप से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल, कैदियों व कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

बक्सर।जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को महिला मंडल कारा, बक्सर परिसर में अग्नि सुरक्षा एवं भूकंप से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान जेल कर्मियों और बंदियों को आपदा की स्थिति में सतर्कता एवं सुरक्षित बचाव के उपायों की व्यावहारिक जानकारी दी गई।

मॉक ड्रिल में अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सुनंदा कुमारी, प्रधान अग्निक भानु प्रताप सहित अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद रही। अभ्यास के दौरान आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी प्रक्रिया, प्राथमिक अग्निशमन तकनीक तथा भूकंप के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया।

अग्निशमन टीम द्वारा आग बुझाने वाले विभिन्न यंत्रों के सही उपयोग का लाइव प्रदर्शन भी किया गया, जिससे प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने की समझ मिल सके। मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपात स्थिति में घबराहट से बचते हुए सूझबूझ, संयम और तत्परता के साथ जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कर्मियों और बंदियों को आपदा के समय शांत रहने, निर्देशों का पालन करने तथा आपसी सहयोग से सुरक्षित रहने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!