Politics

राजपुर में संतोष कुमार निराला का जबरदस्त जनसंपर्क अभियान | जनता का अपार समर्थन | NDA में फिर विकास की लहर

बक्सर/राजपुर।
राजपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री माननीय श्री संतोष कुमार निराला जी का जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है।
शनिवार को उन्होंने इटाढ़ी प्रखंड के साथ, वरुना, हरपुर, जयपुर, बहुआरा सहित कई गांवों का दौरा कर जनता से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

जनसंपर्क के दौरान जनता का उत्साह, युवाओं का जोश और कार्यकर्ताओं की निष्ठा यह स्पष्ट संकेत दे रही थी कि राजपुर की जनता एक बार फिर विकास और स्थिरता के प्रतीक एनडीए गठबंधन पर भरोसा जता रही है।

जनसभाओं में निराला जी का संबोधन

जनसभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला जी ने कहा कि

> “बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने जिस सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की बुनियाद रखी है, उसी को और सशक्त बनाने का कार्य हम राजपुर की धरती से करेंगे।”

उन्होंने कहा कि अब राजपुर की जनता को केवल विधायक नहीं, बल्कि एक ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए जो क्षेत्र को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाए।

 

विकास की दिशा में संकल्प

पूर्व मंत्री ने कहा कि राजपुर क्षेत्र में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, जलापूर्ति और रोजगार के क्षेत्र में जो कार्य पिछले वर्षों में हुए हैं, उन्हें और गति दी जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि —

> “गाँव-गाँव तक सिंचाई की सुविधा, युवाओं के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए स्वरोजगार योजनाएँ तथा छात्राओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना मेरी प्राथमिकता रही है।”

राजपुर को आत्मनिर्भर बनाने के अपने विज़न के तहत उन्होंने कहा —

> “समृद्ध हो अपना राजपुर—इस संकल्प को पूरा करने के लिए मैं हर पंचायत स्तर पर विकास को मजबूत करने के लिए कृतसंकल्पित हूँ।”

 



जनता में दिखा विकास का भरोसा

सभा में उमड़ी भीड़ और उत्साह ने यह साबित कर दिया कि राजपुर की जनता एक बार फिर विकास, स्थिरता और प्रगति की राह पर बढ़ने को तैयार है।
कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने “तीर छाप पर बटन दबाएं, बिहार में विकास लाएं” के नारे लगाकर निराला जी के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!