Politics

राजपुर सीट पर — जदयू के संतोष निराला और कांग्रेस के विश्वनाथ राम ने ठोकी ताल

बक्सर:
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। जिले की एकमात्र सुरक्षित सीट राजपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प होने जा रहा है।

नामांकन के आखिरी दिन कुल आठ प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। इससे पहले तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इस तरह राजपुर सीट से कुल 11 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में ताल ठोकी है।

अंतिम दिन नामांकन के दौरान सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित भूमि उपसमाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में गहमागहमी का माहौल रहा।

नामांकन करने वालों में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला और महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक विश्वनाथ राम का नाम सबसे चर्चित रहा।
इसके अलावा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से अनिल कुमार राम, बहुजन समाज पार्टी से लालजी राम, भारतीय सार्थक पार्टी से सुबास राम, सर्वजन सनातन पार्टी से भीम राम, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से अमर पासवान, और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से शिव कुमार राम ने भी नामांकन दाखिल किया।

राजपुर विधानसभा सीट पर अब मुकाबला संतोष निराला बनाम विश्वनाथ राम के बीच मुख्य रूप से देखा जा रहा है, जबकि अन्य दलों के उम्मीदवार भी समीकरण बिगाड़ने की स्थिति में हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!