Blog

रोटरी क्लब द्वारा मुफ्त सीपीआर ट्रेनिंग, बच्चों को दिया मानसिक स्वास्थ्य का ज्ञान

बक्सर:
रोटरी क्लब की ओर से पीपीएच कैंप के तहत जिले भर में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डॉ. दिलशाद आलम ने नरेंद्र देव स्कूल में विद्यार्थियों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) की मुफ्त ट्रेनिंग दी और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से जानकारी साझा की।

दीवाली से पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम में मिठाई वितरण के साथ बच्चों को जीवन रक्षक उपायों की जानकारी दी गई। लगभग 150 विद्यार्थियों ने सीपीआर प्रक्रिया पर चर्चा में भाग लिया। विद्यालय की प्राचार्य अंजू समेत सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रोटरी के प्रोजेक्ट चेयर रमाशंकर सिंह, सचिव साहिल, रोटरेक्ट राहुल, इम्तियाज अंसारी, अजमेरी, रीना और आशा भी मौजूद रहीं।
डॉ. दिलशाद आलम ने बताया कि रोटरी क्लब लगातार जिले में स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम चला रहा है ताकि आम लोगों को जागरूक किया जा सके और उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह साबित खिदमत अस्पताल में सर्वाइकल वैक्सीनेशन एवं जागरूकता अभियान चलाया गया था, वहीं श्री चंद्र मंदिर परिसर में सैकड़ों मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया था।

दीवाली के अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से लगभग 200 बच्चों को मिठाई वितरित की गई।
मौके पर अजय उपाध्याय और रंजीत ने कहा कि रोटरी लगातार समाजसेवा के कार्यों में जुटी है।
उन्होंने बताया कि स्कूल में वायरिंग की समस्या है, जिसे रोटरी अध्यक्ष द्वारा जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!