CrimeOthers

वीर कुंवर सिंह गंगा चेक पोस्ट से 650 पीस अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बक्सर उत्पाद विभाग पुलिस ने वीर कुंवर सिंह गंगा चेक पोस्ट पर गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 650 पीस अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चेक पोस्ट पर चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की ओर से बक्सर की तरफ आ रही एक कार को संदेह के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने रूटीन जांच के दौरान रोका। वाहन की गहन तलाशी लेने पर उसमें से 650 पीस शराब बरामद की गई। मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह यह शराब छपरा ले जा रहा था।

इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक मो. अशरफ जमाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!