
बक्सर। जन सुराज के जिलाध्यक्ष ने अपने जीवन का 91वां रक्तदान भोजपुर जिले के बिलौटी निवासी दिवंगत की तेरहवीं के अवसर पर श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित किया।
इस अवसर पर बजरंगी मिश्रा ने कहा कि भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने और संघर्ष करने वाले साहसी भरत तिवारी की स्मृति को नमन करते हुए उन्होंने रक्तदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी ने गरीबों और वंचितों की आवाज बनकर समाज में जागरूकता की अलख जगाई थी।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भरत तिवारी समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के लिए संघर्षरत रहे, उसी भावना से प्रेरित होकर वे लगातार रक्तदान कर रहे हैं। उनका उद्देश्य समाज में लोगों के प्रति दया, सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करना तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।

बजरंगी मिश्रा ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे न केवल जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।




