Others

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई एसआई भर्ती परीक्षा, 3310 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

बक्सर। जिले के सभी 17 परीक्षा केंद्रों पर बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) पद पर चयन हेतु आयोजित लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण, कदाचार मुक्त एवं सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें किसी भी परीक्षा केंद्र से कदाचार की कोई सूचना नहीं मिली।
निर्धारित समय से पूर्व ही सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था तथा नियमानुसार समय पर प्रवेश दिया गया। ठंड के बावजूद परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह देखा गया। रविवार को आयोजित इस परीक्षा में दोनों पालियों को मिलाकर कुल 3310 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।


परीक्षा के सफल आयोजन एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला दंडाधिकारी बक्सर साहिला द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने एमपी उच्च विद्यालय रामरेखा घाट बक्सर, संत मैरी उच्च विद्यालय नई बाजार बक्सर तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृतपुरा बक्सर स्थित परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला दंडाधिकारी ने केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं वीक्षकों को भ्रमणशील रहते हुए शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

परीक्षार्थियों के अनुसार प्रश्न पत्र का स्तर सामान्य रहा। अधिकांश प्रश्न पूर्व में पूछे गए प्रश्नों की तर्ज पर थे, हालांकि कुछ प्रश्नों को घुमाकर पूछा गया था, जिन्हें समझने और हल करने में अधिक समय लगा। कुल मिलाकर प्रश्न सामान्य विषयवस्तु पर आधारित थे, जबकि कुछ प्रश्न कठिन प्रतीत हुए।

जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार—
▪ प्रथम पाली: कुल 7104 परीक्षार्थियों में से 5346 उपस्थित रहे, जबकि 1758 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
▪ द्वितीय पाली: कुल 7104 परीक्षार्थियों में से 5552 उपस्थित एवं 1552 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
दोनों पालियों में निष्कासित परीक्षार्थियों की संख्या शून्य रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!