Others

संत मेर्रिस हाई स्कूल में वार्षिक समारोह सह भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

बक्सर। शहर के नया बाजार स्थित कैथोलिक चर्च परिसर में संचालित संत मेर्रिस हाई स्कूल में शनिवार को वार्षिक समारोह सह भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष विशप जेम्स शेखर उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बक्सर धर्मप्रांत के शिक्षा निदेशक विनोद थॉमस ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय सचिव फादर आनंद द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद विशप जेम्स शेखर, विनोद थॉमस, फादर आनंद एवं विद्यालय की प्राचार्या संयुक्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक स्वागत नृत्य ने समारोह में समां बांध दिया।

अपने संबोधन में विशप जेम्स शेखर ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र pohप्रेरणादायी नाटक “बेटियां बोझ नहीं बल्कि वरदान हैं” रहा। नाटक के माध्यम से समाज में बेटियों के महत्व, समान अधिकार और उनके सम्मान का सशक्त संदेश दिया गया, जिसे देखकर उपस्थित अभिभावक भाव-विभोर हो उठे और तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

 

इसके अलावा बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीत, नृत्य एवं भाषणों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या संयुक्ता ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को नई दिशा मिलती है। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षकगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!