

बक्सर। विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे ने बक्सर में आयोजित मैत्री भोज कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन परंपरा में सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है और समाज के वंचित, शोषित एवं जरूरतमंद वर्ग तक सहयोग पहुँचाना ही विश्वामित्र सेना का मूल उद्देश्य है।

कार्यक्रम के उपरांत आयोजित मैत्री भोज के माध्यम से सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया गया। इस आयोजन में संत-महात्मा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
विश्वामित्र सेना ने इस अवसर पर यह संकल्प दोहराया कि देवभूमि बक्सर में सनातन संस्कृति के संरक्षण, समाज सेवा एवं राष्ट्रहित से जुड़े ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।



