CrimeOthersPolitics

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद बगेन गोला थाना में तैनात मनीष कुमार पर गिरी गाज

बक्सर: जिले में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली घटना में बड़ी कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक आपत्तिजनक वीडियो के बाद शुभम आर्य ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी पुलिस अवर निरीक्षक (एएसआई) मनीष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।

निलंबित एएसआई मनीष कुमार जिले के बगेन गोला थाना में तैनात थे। पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें वे एक महिला नर्तकी के साथ भोजपुरी गाने पर आपत्तिजनक एवं पुलिस की गरिमा के विरुद्ध आचरण करते नजर आ रहे थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जांच का जिम्मा पोलस्त कुमार को सौंपा। एसडीपीओ की प्रारंभिक जांच में वायरल वीडियो की पुष्टि हुई और प्रथम दृष्टया इसे अनुशासनहीनता माना गया। इसके बाद तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई।

निलंबन अवधि के दौरान एएसआई को केवल नियमानुसार जीवन-यापन भत्ता देय होगा।

इस संबंध में एसपी शुभम आर्य ने स्पष्ट कहा कि,
“पुलिस बल की गरिमा, अनुशासन और आचरण नियमावली के विरुद्ध कोई भी कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी कर्मियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!