Others

हेरिटेज स्कूल अर्जुनपुर में “दिलीप पाठक मेमोरियल स्पोर्ट्स मीट–2025” का दूसरा दिन रहा रोमांचक

1st News Bihar बक्सर। हेरिटेज स्कूल, अर्जुनपुर के प्रांगण में आयोजित “दिलीप पाठक मेमोरियल स्पोर्ट्स मीट–2025” के दूसरे दिन का आयोजन उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक, निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार पाठक, प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी, ब्यूरो चीफ जितेंद्र मिश्रा, डॉ. श्रवण तिवारी, अविनाश दत्त, विनय कुमार सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रेसिडेंट ने अतिथियों एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए दूसरे दिन की खेल प्रतियोगिताओं का औपचारिक उद्घाटन किया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रथम दिन के शेष प्रतिभागियों को भी सम्माननीय अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विभिन्न हाउसों के विद्यार्थियों ने 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, स्पून मार्बल रेस, बैडमिंटन, मैथ रेस, लॉन्ग जंप, हाई जंप, गर्ल्स कबड्डी, स्लो साइकिल रेस, वॉलीबॉल, सुई-धागा रेस, म्यूजिकल चेयर, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो सहित कई खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय के निदेशक प्रेम कुमार पाठक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन में शारीरिक शिक्षा को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी। उन्होंने हार-जीत से ऊपर उठकर लक्ष्य पर केंद्रित रहते हुए खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। साथ ही शिक्षा के साथ खेलों को प्रसन्नता और समर्पण के साथ अपनाने की अपील की।

वार्षिक खेलकूद समारोह का दूसरा दिन अत्यंत रोमांचक और शानदार रहा। बच्चों ने असीम ऊर्जा, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ खेलों में भाग लिया। शिक्षकों ने भी सटीक निर्देशन और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं विद्यालयों के निदेशकों द्वारा विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि जीत आत्मविश्वास बढ़ाती है, जबकि हार भविष्य के लिए सीख और बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा देती है। वहीं, प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी ने लक्ष्य निर्धारण, ईमानदार परिश्रम और उत्तम खेल भावना को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है और विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करता है।

अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता में दित्या, जानवी, रिया, पल्लवी, अनूप, आशुतोष, शिवम, अनमोल, आराध्या, ओम पटवा, आदित्य, राज सिंह, तनुज, मोहित, वंश, आरोही, अंश, दिव्या, आकांक्षा, पीयूष, शिवम, प्रशांत, प्रिंस, कृष्णा, राघव, अर्पिता, गीतांजलि, देवकुमार, अनामिका, वर्षा, रौनक, लक्ष्य, समृद्धि, शिवेश, सृजन, खुशी, संस्कृति, माही, साहिल, सोनू, सुरभि, भव्या, प्रद्युम्न, ऋषभ, आयांश, प्रथम, विश्वजीत, शुभम सहित अनेक विद्यार्थियों ने भाग लेकर प्रतियोगिता को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!