20वें फैज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: रेलवे दानापुर को हराकर पटना एकादश फाइनल में, शमीम राठौर बने मैन ऑफ


बक्सर | 1st News Bihar
किला मैदान में आयोजित 20वें फैज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पटना एकादश ने पूर्व मध्य रेलवे दानापुर की टीम को तीन विकेट से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। यह रोमांचक मुकाबला मंगलवार को खेला गया।

मैच का शुभारंभ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र प्रसाद, डॉ. तनवीर फरीदी, डॉ. वी. के. सिंह, डॉ. वेद प्रकाश राय, सेठ छन्नू लाल, निर्मल प्रसाद एवं भरत जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि बुधवार को दूसरा सेमीफाइनल मुजफ्फरपुर और सतना (मध्य प्रदेश) के बीच खेला जाएगा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दानापुर रेलवे की टीम 18.1 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। ओपनर केश्वर राजा विशाल ने सर्वाधिक 60 रनों की पारी खेली। इसके अलावा गौरव और कप्तान रोहित राज ने 12-12 रन बनाए, जबकि 26 रन अतिरिक्त के रूप में जुड़े। पटना एकादश की ओर से आदर्श राज ने तीन विकेट झटके, सूरज और शमीम राठौर को दो-दो विकेट मिले, जबकि पवन ने एक विकेट हासिल किया। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना एकादश ने 19.3 ओवर में 7 विकेट खोकर 143 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में शमीम राठौर ने 39 रनों की अहम पारी खेली। वहीं हंसराज ने 21, मोहम्मद आलम ने 20, विजय भारतीय ने 16 और आनंद ने 13 रन का योगदान दिया। दानापुर रेलवे की ओर से प्रभाकर और रोहित राज ने दो-दो विकेट, जबकि प्रशांत, परमजीत और अतुल ने एक-एक विकेट लिया।
शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए पटना एकादश के शमीम राठौर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार रवीश कुमार सिंह एवं पह्वा होंडा के प्रोप्राइटर की ओर से प्रदान किया गया।
मैच में अंपायर की भूमिका राजेश यादव और संजीव तिवारी ने निभाई। सुशांत ब्लास्टर की टीम ने सजीव प्रसारण एवं ऑनलाइन स्कोरिंग की जिम्मेदारी संभाली, जबकि ऑफलाइन स्कोरिंग अमन फरीदी, रणधीर सिंह और नारायण ने की।
इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य दुर्गा वर्मा, संजय राय, फसीह आलम, ओमजी यादव, फरह अंसारी, अरविंद चौबे, निमतुल्लाह फरीदी, पंकज वर्मा, बबलू बल्ली, राकेश महतो, मनीष पासवान, राजेश यादव, शमीम अंसारी, रोहित सिंह एवं शेखू फरीदी सहित कई खेल प्रेमी मौजूद



