Others

बक्सर के संत श्री रामचरित दास जी महाराज का साकेत धाम गमन,

बक्सर।
शनिवार रात्रि 10:00 बजे गोस्वामी तुलसीदास जी के परम उपासक, द्वादश ग्रंथों के अद्भुत प्रवक्ता एवं पूज्य बक्सर वाले श्री मामा जी के प्रथम कृपा पात्र शिष्य परम पूज्य श्री रामचरित दास जी महाराज उर्फ महात्मा जी महाराज ने साकेत धाम में स्थित श्री सीताराम जी के चरणों में स्थान प्राप्त किया।

हरे राम–हरे कृष्ण कीर्तन के पावन वातावरण के बीच संत का धाम गमन हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। श्रद्धालुओं ने पूज्य संत के श्रीचरणों में भावांजलि अर्पित की।

आज रविवार सुबह 11:00 बजे उनकी अंतिम यात्रा हनुमत धाम मंदिर, कमरपुर से प्रारंभ होकर बलुआ (जन्मभूमि), नई बाजार होते हुए कॉलेज गेट पर संपन्न होगी।
संत प्रेमियों से अंतिम यात्रा में शामिल होकर संत दर्शन–पारस का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!