Others

शक्ति सदन का निरीक्षण: मानवाधिकार अधिकारियों ने जताई संतुष्टि

 

बक्सर: बुधवार को शक्ति सदन का निरीक्षण मानव अधिकार के पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश कुमार और रजिस्टर शलेन्द्र कुमार (BHRC) ने किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संस्था की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया।

अधिकारियों ने वहां रह रही महिलाओं और बच्चियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी स्थिति का जायजा लिया। जांच में सभी गतिविधियाँ और देखभाल की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि शक्ति सदन के कर्मी प्रभावित व्यक्तियों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें सही जानकारी देने के साथ ही तत्काल पुनर्वास सुनिश्चित कर रहे हैं, जिससे संस्था की कार्यकुशलता और समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

इस अवसर पर संस्था सचिव बिनोद कुमार सिंह, DPM संतोष, राकेश, RTO साधना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने संस्था के प्रयासों की सराहना की और इसे भविष्य में और प्रभावी बनाने की दिशा में सुझाव भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!