Blog

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद बसपा को बड़ा झटका, प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने दिया इस्तीफा

बक्सर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को एक बड़ा सियासी झटका लगा है। पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसे व्यक्तिगत कारणों से जोड़ा है।

अपने त्यागपत्र में अनिल कुमार ने पार्टी अध्यक्ष मायावती को संबोधित करते हुए लिखा कि वे वर्तमान में अपरीहनीय निजी कारणों के चलते पार्टी कार्यों में पूरी तरह योगदान देने में असमर्थ हैं, इसलिए वे स्वेच्छा से प्रदेश प्रभारी पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी इस इस्तीफे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बसपा नेतृत्व बिहार में नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति कर सकता है।

अनिल कुमार का इस्तीफा ऐसे समय पर आया है, जब बिहार की राजनीति नए सियासी समीकरणों की ओर बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!