Others
G.D. Mishra Institute, बक्सर में सतत विकास और पर्यावरण जागरूकता विषय पर विशेष कार्यक्रम

बक्सर: इठाड़ी रोड स्थित G.D. Mishra Institute Of Higher Studies, बक्सर में गुरुवार को सतत विकास एवं पर्यावरण जागरूकता को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम TARUNMITRA के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, संसाधनों के सही उपयोग और सतत विकास की आवश्यकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। PPT प्रस्तुति और इंटरएक्टिव सत्र के माध्यम से छात्रों को पर्यावरणीय चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधान से अवगत कराया गया।

संस्थान ने सभी प्रशिक्षुओं को निर्देश दिया कि वे इस कार्यक्रम पर रिपोर्ट तैयार कर संस्थान में जमा करें, ताकि उन्हें पर्यावरण जागरूकता से जुड़े अनुभवों का दस्तावेजीकरण किया जा सके।




